हालात

UP: बटुकों पर सियासी संग्राम, पहले माघ मेले में योगी की पुलिस ने किया अपमान, अब डिप्टी सीएम पाठक ने किया सम्मान

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उन्हें संगम स्नान से रोका गया और बटुकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कथित रूप से उन पुलिसकर्मियों की तस्वीरें भी दिखाईं, जिन पर चोटी खींचने का आरोप लगाया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के माघ मेला में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। मामले को लेकर बयानबाजी तेज है और सियासी आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहे।

माघ मेले में बटुकों का चोटी की खींचकर योगी की पलिस पर अपमानित करने का आरोप लगा था। अब बटुकों का उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सम्मान किया है। डिप्टी सीएम ने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास पर बड़ी संख्या में बटुकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बटुकों ने उन्हें फूल भेंट कर स्वागत किया और उनके समर्थन के लिए आभार जताया।

Published: undefined

एक बटुक ने कहा कि डिप्टी सीएम ने उनकी आवाज उठाई और सम्मान दिया। दूसरे बटुक ने कहा कि वे सनातन समाज के पक्ष में खड़े होने और उनके साथ हुए अन्याय के मुद्दे को उठाने के लिए उनका धन्यवाद करने आए हैं।

वहीं, यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "यह साफ है कि हिंदू धर्म के सिद्धांतों के अनुसार, जैसा कि ब्रजेश पाठक ने कहा है, किसी को 'चोटी' से खींचना हिंदू धर्म की परंपराओं के खिलाफ है और यह गलत है। यह बात सही है।"

Published: undefined

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में पाप और पुण्य है। तो, पाप लगने की जो बात उन्होंने कही है, वह सही है। रही बात कानून व्यवस्था की, तो जो कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि यदि ब्रजेश पाठक को इतना ही दुख है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस सरकार और मंत्रिमंडल का वे हिस्सा हैं, उसी से बटुकों का अपमान हुआ है। इससे पहले अखिलेश यादव भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं और कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध चुके हैं।

Published: undefined

विवाद की शुरुआत मौनी अमावस्या के दिन हुई, जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पालकी पर सवार होकर संगम में स्नान के लिए जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद अधिकारियों से उनकी तीखी बहस हुई।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उन्हें संगम स्नान से रोका गया और बटुकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कथित रूप से उन पुलिसकर्मियों की तस्वीरें भी दिखाईं, जिन पर चोटी खींचने का आरोप लगाया गया और इसी मुद्दे को लेकर वे धरने पर बैठ गए थे। बटुकों की चोटी खींचने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined