हालात

यूपी: कानपुर की घटना को लेकर प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, 'पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो...'

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक-जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगलराज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कानपुर में गैंगरेप से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक - जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगलराज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?

गौरतलब है कि फरवरी में उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रेप और पेड़ से लटके उनके शव मिलने की घटना के बाद बुधवार को उनमें से एक लड़की के पिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। 

लड़कियों के परिवार वाले ईंट के भट्टे पर काम करते थे और उनका आरोप है कि भट्टे के ठेकेदार और उनके लोगों ने बीते महीने 14 साल और 16 साल की दो लड़कियों का गैंग रेप किया। लड़कियों का परिवार हमीरपुर का रहने वाला था और घटना के बाद वापस अपने गांव चला गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा