हालात

UP में नहीं थम रही गुंडागर्दी! यमुना एक्सप्रेसवे पर बस रोककर ड्राइवर पर ताबड़तोड़ बरसाईं लाठियां, आरोपी गिरफ्तार

मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है, जहां टैक्सी नंबर वाले कार सवार दो युवकों ने रोडवेज की बस के ड्राइवर की लाठी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बस के ओवरटेक करने की वजह से टैक्सी सवार दोनों युवक नाराज हो गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी में योगी 2।0 के आने के बाद भी हालात बदलते नहीं दिख रहे हैं। यूपी में सरेआम गुंडागर्दी जारी है। ताजा मामला गौतम बुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र का है। जहां दिनदहाड़े दबंगई देखने को मिली। दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे पर कथित तौर पर यूपी रोडवेज की बस के ओवरटेक करने पर कार चालक इस कदर नाराज हुआ कि गाड़ी से उतरकर बस के ड्राइवर पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। घटना कब की है ये पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार सवार दो आरोपियों की सरेआम दबंगई देखी जा सकती है।

दरअसल, मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है, जहां टैक्सी नंबर वाले कार सवार दो युवकों ने रोडवेज की बस के ड्राइवर की लाठी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बस के ओवरटेक करने की वजह से टैक्सी सवार दोनों युवक नाराज हो गए थे। ओवरटेक करने को लेकर ही यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों युवक टैक्सी से उतरे और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, मामले पर कार्रवाई करते हुए एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा ने बताया कि नोएडा से मथुरा जाते समय फार्मूला वन के पास रोडवेज बस के चालक के साथ ओवरटेक करने को लेकर हुई मारपीट की घटना में थाना दनकौर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त गाड़ी सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, लगाया 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप!

  • ,
  • दिल्ली: मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, नेहा बोरा का तंज, 'धारा 163 लगी है, पुलिस खुद पर दर्ज करेगी FIR'

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर की हवा ‘बहुत खराब’ हुई, AQI 324 पहुंचा, ग्रैप के तहत दूसरे चरण के प्रतिबंध लागू

  • ,
  • IDBI बैंक बिक्री के प्रस्ताव की हो जेपीसी जांच, कांग्रेस ने उठाए मुनाफे वाली बैंक के विनिवेश के तर्क पर सवाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने भरा दम, त्योहारी सीजन में झूमे निवेशक, इस कंपनी में फ्रॉड की खबर ने बढ़ाई चिंता!