
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर इलाके में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। करीब 25 साल की महिला के शव को राहगीरों ने झाड़ियों में देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। कल्याणपुर एसएचओ, केशव वर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को कहीं और मार कर उसके शव को यहां फेंक दिया गया और आग लगा दी गई। पीड़ित की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों से लापता लोगों की सूची मांगी है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined