हालात

उत्तराखंड: रुड़की में युवक की मौत पर हंगामा, पथराव-लाठीचार्ज, 5 पुलिसकर्मी घायल, धारा 144 लागू

बेलड़ा गांव में रविवार रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को दिनभर कोतवाली में हंगामा किया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पथराव के साथ घरों में तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान दो सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल, इलाके में धारा 144 लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि बेलड़ा गांव में रविवार रात को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को दिनभर कोतवाली में हंगामा किया। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बाद में ग्रामीण और पुलिस आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ता गया। ग्रामीणों ने पूरे थाने को घेर लिया। इस दौरान पथराव किया और घरों में तोड़फोड़ की। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

वहीं, हरिद्वार के एसपी अजय सिंह ने कहा कि यह मामला युवक की मौत से जुड़ा  है। पुलिस ने मामले की जांच की है। लोगों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है, जबकि अब तक जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन युवक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज की हत्या की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा