
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है। अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में, प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए