हालात

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे का शिकार, 45 घायल, 20 की हालत गंभीर, छठ पूजा में बिहार जा रहे थे लोग

दिल्ली से बिहार जा रही एक यात्री बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा तिर्वा थान इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग छठ पूजा में हिस्सा लेने के लिए अपने घर जा रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस हादसा, 45 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा थान इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। खबरों को मुताबिक, दिल्ली से बिहार जा रही यात्री बस किसी दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे में 45 लोग घायल हुए हैं। 20 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तिर्वा के अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं गभीर रूप से घायल यात्रियों को तिर्वा के अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। यात्री बस की टक्कर दूसरे वाहने से कैसे हुई इस बात की सूचना फिलहाल नहीं मिल पाई है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी वजह वाहनों की तेज रफ्तार है। एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां तेज तफ्तार से चलती हैं और कई बार दूसरे वाहनों से टकरा जाती हैं।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग छठ पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली से बिहार अपने घर जा रहे थे। छठ महापर्व बिहार में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे बिहार के लोग अपने घर पहुंचते हैं और छठ पूजा में हिस्सा लेते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ