हालात

उत्तर प्रदेश: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कार-कंटेनर की टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से बिहार के सीवान जा रहे थे। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हसनगंज थाना क्षेत्र में एक कंटेनर के कार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर ने डिवाइडर के पार कार को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

पुलिस के अनुसार, परिवार एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से बिहार के सीवान जा रहा था। उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined