हालात

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर में 7 की मौत, बस को काटकर शवों को निकाला गया बाहर

मैनपुरी के करहल थाना के प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि देर रात यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। ओवर टेक करने के चक्कर में बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें ड्राइवर समेत सात लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल थाना इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट एसी बस की मैनपुरी में ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

मैनपुरी के करहल थाना के प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया, “देर रात यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। ओवर टेक करने के चक्कर में बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें ड्राइवर समेत सात लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से ज्यादा घायल हैं, जिन्हें सैफई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने बताया कि हादसा करहल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 87 के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला प्रशासन के आलाधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Published: undefined

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। बस को काटकर शवों को निकाला गया है, जिसमें से छह शव बरामद हुए। बाद में एक गंभीर रूप से घायल बच्ची की भी मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...