हालात

उत्तर प्रदेशः बरेली में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, उत्तराखंड से दरगाह में नमाज के लिए आ रहे थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार का एक टायर फट गया, जिसके चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के बरेली के अहलादपुर चौकी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे में एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोगों की उम्र 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

बताया जा है कि यह सभी एक दरगाह पर नमाज अदा करने उत्तराखंड से बरेली आ रहे थे।
मृतकों की पहचान मोहम्मद सगीर, मुजम्मिल, मोहम्मद ताहिर, इमरान खान और मोहम्मद फरीद के रूप में हुई है। वे उत्तराखंड के रामनगर के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार का एक टायर फट गया, जिसके चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा टकराया। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत