हालात

योगी सरकार में बेलगाम बालू ठेकेदारों पर भड़के सैकड़ों ग्रामीण, सोनभद्र में कई गाड़ियों में लगाई आग

सोनभद्र के कोन थाना इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि बालू ठेकेदार के वाहनों से सड़क खराब हो गई है। उनका कहना है कि सड़क मरम्मत कराने की मांग करने पर ठेकेदार के लोग उन्हें गोली मारने की धमकी देते हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस भी उनकी बात नहीं सुनती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के कोन थाना इलाके के बरहमोरी में बालू साइड पर रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद बवाल हो गया है। बालू साइड पर काम कर रहे लोगों की स्थानीय लोगों से मारपीट हो गई। इस दौरान 4 लोग घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बालू ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और 3 कार समेत दो दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

हाथ में लाठी-डंडे लिए खनन ठेकेदार के कार्यालय को सैकड़ों ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की। इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने के बाद हाथीनाला, दुद्धी और चोपन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बालू ठेकेदार के वाहनों से सड़क खराब हो गई है। उनका कहना है कि सड़क मरम्मत कराने की बात कहने पर ठेकेदार के लोग उन्हें गोली मारने की धमकी देते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस भी उनकी बात नहीं सुनती है।

Published: 09 Jan 2019, 2:04 PM IST

ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को रास्ते से गुजर रहे एक युवक की ठेकेदार के लोगों ने पिटाई कर दी थी। ग्रामीणों ने दो युवक के पैर में गोली लगने और एक ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की भी शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और उसके लोगों की मनमानी से वे बेहद परेशान हो चुके हैं। यही वजह के कि स्थानीय लोगों में ठेकेदार को लेकर काफी गुस्सा है। वहीं ओबरा के सीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Published: 09 Jan 2019, 2:04 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jan 2019, 2:04 PM IST

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा