हालात

उत्तर प्रदेश: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई लोगों की मौत, 24 लोग घायल, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी के कौशांबी जिले में एक पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर जबरदस्त धमाका हो जाने से कई लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि करीब 15 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका पिपरी थानाक्षेत्र में मनोरी पावर हाउस के पास हुआ, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और वायु सेना के जवान मिलकर बचाव अभियान में जुट गये।

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल ने कहा कि दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और फैक्टरी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया जा रहा है। पाल ने कहा, ‘‘पिपरी थानाक्षेत्र में मनोरी पावर हाउस के पास एक पटाखा फैक्टरी में धमाके की सूचना मिली । पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं।’’

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है और फैक्टरी से सटे पांच-छह घर ढह गए।

जिला प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल से मनोरी वायु सेना स्टेशन लगभग दो किलोमीटर दूर है और बचाव अभियान में कौशांबी और प्रयागराज की वायु सेना, पुलिस और दमकल विभाग की टीम जुटी हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। धमाके की वजह एवं अन्य विवरणों का इंतज़ार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

  • ,
  • अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, AI में हमें बदनाम करने की कोशिश

  • ,
  • महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख तो महाराष्ट्र 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे

  • ,
  • BJP के गढ़ में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भवानीमंडी में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने परिवार संग थामा हाथ