हालात

उत्तर प्रदेश: टैंकर और रोडवेज बस की भीषण टक्कर, एक की मौत, 12 लोग घायल

एएसपी ने कहा कि हादसे में बाइक सवार शिक्षक सौरभ मलिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर बाइक सवार को रौंदते हुए, उत्तराखंड परिवहन निगम की से भिड़ गया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुर्वी बिजनौर (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शनिवार शाम धामपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दमयंती अस्पताल के पास तेज ऱफ्तार टैंकर बाइक सवार को रौंदते हुए, सामने से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से टकरा गया।

एएसपी ने कहा कि हादसे में बाइक सवार शिक्षक सौरभ मलिक (38) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।

एएसपी ने कहा, आरोपी टैंकर चालक कुलवीर ने शराब का सेवन कर रखा था। उन्होंने बताया कि कुलवीर को शराब पीकर और तेजी से एवं लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत