उत्तर प्रदेश के बरेली में आग का तांडवा देखने को मिला है। कमार टाकीज के पास फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से करीब 25 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। इन दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का माल स्वाहा हो गया है। बताया जा रहा है आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
Published: undefined
यह मार्केट शहर कोतवाली क्षेत्र के कुमार टाकीज के पास है। यहां पर फर्नीचर का एक बड़ा बाजार है। बाताया जा रहा है कि आग की घटना रात करीब 8 बजे की है। लोगों ने बताया कि आग एक जगह से शुरू और कुछ ही देर में देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की सूचना मिलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined