छठ महापर्व को लेकर यूपी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, घाटों पर पूजा करने जाने से पहले पढ़ लें ये नियम
छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी करते हुए सरकार ने कहा कि लोग अपने घरों या घरों के पास छठ पूजा मनाएं। पूजा के लिए नदियों और तालाबों के किनारे जिला प्रशासन द्वारा अर्ध्य दिए जाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
नहाए खाए के साथ छट महापर्व की आज शुरुआत होगी। झरखंड और बिहार में छठ पूजा को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है। गाइडलाइंस में बताया गया है कि छठ पूजा के दौरा लोगों को किन चीजों का ध्यान रखना होगा। इसमें प्रशासन को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
Published: 18 Nov 2020, 8:49 AM IST
छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइंस जारी करते हुए सरकार ने कहा कि लोग अपने घरों या घरों के पास छठ पूजा मनाएं। पूजा के लिए नदियों और तालाबों के किनारे जिला प्रशासन द्वारा अर्ध्य दिए जाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे छठ पूजा घर पर ही मनाएं।
Published: 18 Nov 2020, 8:49 AM IST
छठ पूजा के लिए ये है गाइडलाइन:
छठ पूजा स्थल पर महिलाओं के लिए चेंज रूम बनाए जाएंगे
पूजा स्थल पर डॉक्टर के साथ एंबुलेंस तैनात रहेगी
तालाबों के किनारे साफ-सफाई सुनिश्चित के निर्देश
नदी-तालाब के किनारे पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा
घाटों में पानी के बहाव की समुचित व्यवस्था की जाएगी
पूजा कार्यक्रम के आयोजकों संग मिलकर प्रशासन जरूरी इंतजाम करे
नदी-तालाबों के किनारे शौचालय व्यवस्था की जाएगी
छठ पूजा स्थल पर 2 गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अनिवार्य
पूजा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी तैनात होंगे
Published: 18 Nov 2020, 8:49 AM IST
उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बीच छठ पूजा मनाने के लिए गोमती नदी के तट पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। लखनऊ अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने बताया, "यहां तट पर नई वेदियां बनाई जा रही है। साथ ही नगर निगम स्वच्छता का पूरा ध्यान रख रही है। कोरोना की वजह से इस बार कम भीड़ होगी।"
Published: 18 Nov 2020, 8:49 AM IST
वहीं, बिहार में चार दिन का छठ महापर्व आज से शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर के एक नदी के किनारे महिलाओं ने पूजा की। एक महिला ने बताया,"आज से चार दिन की पूजा है। मेरी छठी मइया से यही प्रार्थना है कि सभी को कोरोना से बचाएं और कोरोना से पूरा देश जल्द मुक्त हों।"
Published: 18 Nov 2020, 8:49 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए