हालात

उत्तर प्रदेश: रामजी लाल सुमन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, पीड़ित दलित परिवार से अलीगढ़ मिलने जा रहे थे सपा सांसद

सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि बीजेपी सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर हमें घर में नजरबंद किया जा रहा है और खुराफाती लोग और गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के आगरा से समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। रामजी लाल सुमन अलीगढ़ में उस दलित युवक के परिजनों से मिलने जा रहे थे, जिसके साथ मारपीट की गई थी। लेकिन वहां जाने से पहले पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रामजी लाल सुमन को उनके घर पर ही रोक दिया।

प्रेसे से बात करते हुए रामजी लाल सुमन ने कहा कि बीजेपी सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर हमें घर में नजरबंद किया जा रहा है और खुराफाती लोग और गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं।

सांसद रामजी लाल सुमन जैसे ही अपने घर से अलीगढ़ के लिए निकले, उन्हें पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। इस बात से नाराज सांसद सुमन ने पुलिस से कहा कि आप सुरक्षा के नाम पर हमे नजरबंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा न करें भगवान भरोसे सुरक्षा छोड़ दें। उन्होंने कहा कि लोग घर तक आकर जानलेवा हमला कर रहे हैं। खुलेआम तलवारें लहरा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता तलवार लेकर निकलेंगे तो हम जानते हैं आप उनके साथ क्या करेंगे। जब पुलिस ने अलीगढ़ नहीं जाने दिया तो वह सुमन अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही बैठ गए।

सांसदने पुलिस के सामने यह मांग रखी कि पुलिस या तो उन्हें अलीगढ़ दलित पीड़ित परिवार से मिलने जाने दे या फिर पीड़ित परिवार को उनसे मिलने के लिए उनके घर लेकर आए। फिलहाल समाजवादी पार्टी के सांसद अपने समर्थकों के साथ अनपे घर के बाहर ही धरने पर बैठे हुए हैं। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार