हालात

उत्तर प्रदेश: रायबरेली में पलटी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से निकालने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर स्थित गोपालपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से जा रही थी। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलटते हुए कई बार घूम गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से निकालने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कार ड्राइवर को नींद लगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की सही जानकारी जुटा रही है। घायलों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे हादसे की सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को कोहरे और रात में धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही लगातार रास्तों पर पुलिस गश्त भी कर रही है। पुलिस की तरफ से लगातार इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • विमेंस एशिया कप में श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी से रचा दिया इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

  • ,
  • राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट: अब तक कांग्रेस ने कहां-कहां दर्ज की जीत, किन शहरों में BJP को दी टक्कर?

  • ,
  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब