हालात

उत्तर प्रदेश: गोंडा के मनवर नदी में प्रतिमा मूर्ति विसर्जन करने गए दो युवक डूबे, तलाश जारी

एसडीएम ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, लेकिन महुली खोरी निवासी सत्यम विश्वकर्मा (22) और मंजीत गुप्ता (18) का पता नहीं चल सका।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान तीन युवक मनवर नदी में डूब गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो अन्य लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की बाढ़ इकाई के जवान मौके पर मौजूद हैं और लापता हुए दोनों युवकों की तलाश जारी है।

Published: undefined

मनकापुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) यशवंत राव ने देर रात बताया था कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनवर नदी के पिपरही घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए गहरे पानी में चले जाने से तीन युवक डूबने लगे थे।

एसडीएम ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, लेकिन महुली खोरी निवासी सत्यम विश्वकर्मा (22) और मंजीत गुप्ता (18) का पता नहीं चल सका।

Published: undefined

पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिंह एवं छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई, हालांकि रविवार सुबह फिर से युवकों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • चुनाव: उमर अब्दुल्ला ने कहा- अगर SIR बंगाल चुनावों के नतीजों को प्रभावित करता है, तो यह खतरनाक नजीर होगी

  • ,
  • बलराज साहनीः नैतिकता और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कलाकार, जिसने सांप्रदायिकता के खिलाफ उठाई आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब