
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चनय आयोग के तहत नलकूप चालक की रविवार को होने वाली परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दी गई है। पेपर लीक होने की सूचना के बाद यूपीएसएसएसी ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया। लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी।
जैसे ही यूपीएसएसएसी को पेपर लीक होने की सूचना मिली हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। नलकूप ऑपरेटर्स के करीब 3210 पदों के लिए राज्य के 8 जिलों में यह परीक्षा होनी थी। इसके लिए 394 केंद्र बना गए थे। इनमें आगरा, बरेली, इलाहाबाद, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ और मेरठ के केंद्र शामिल थे। उधर परीक्षा स्थगित होने से परीक्षार्थी नाराज हैं।
वहीं केस दर्ज पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 15 लाख रुपये की नगदी जब्त की गई है। फिलहाल एसटीएफ की टीम सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Sep 2018, 9:29 AM IST