हालात

चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP को बड़ा झटका! परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और MLA संजीव कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia 

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरिश रावत की मौजूदगी में दोनों नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने वापसी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।

Published: undefined

कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने दोनों नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। आपको बता दें, यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं।

Published: undefined

वहीं यशपाल आर्य पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री थे और उनके पास छह विभाग थे। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल थे।

Published: undefined

गौरतलब है कि यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे। वह पहले भी काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined