हालात

उत्तराखंड: चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही, कई दुकान, मकान ध्वस्त, गाड़ियां बहीं

उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि 10 दुकानों समेत कई गाड़ियां बह गई हैं। थराली ब्लाक के घाट कुंडी गांव में सुबह करीब 3:00 बजे बादल फटा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही

उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि 10 दुकानों समेत कई गाड़ियां बह गई हैं। यही नहीं बादल फटने से कई मकान भी ध्वस्त हो गए हैं। थराली ब्लाक के घाट कुंडी गांव में सुबह करीब 3:00 बजे बादल फटा है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आला अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं और बादल फटने से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। साथ ही राहत और बचाव का काम भी जारी है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए पिथौरागढ़ समेत कई जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। वहीं प्रशासन भी अलर्ट है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Jul 2018, 11:19 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?