हालात

उत्तराखंड आपदाः तपोवन सुरंग से 2 और शव मिले, अब तक 60 लाशें बरामद, खोज का काम लगातार जारी

उत्तराखंड में हिमस्खलन के कारण आई आपदा के बाद से श्वान दस्ते, दूरबीन, राफ्ट्स और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। लेकिन सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ की मौजूदगी के कारण खुदाई का काम लगातार बाधित हो रहा है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों में लापता व्यक्तियों की तलाशी अभियान के दौरान गुरुवार को तपोवन परियोजना की एक सुरंग के अंदर से दो और शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने बयान में कहा कि गुरुवार को दोनों शवों की बरामदगी के बाद अब तक कुल 60 शव बरामद किए गए हैं।

उत्तराखंड में हिमस्खलन के बाद चमोली में आई आपदा के बाद से श्वान दस्ते, दूरबीन, राफ्ट्स और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। लेकिन सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ की मौजूदगी के कारण खुदाई का काम लगातार बाधित हो रहा है। हालांकि, डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सुरंग के अंदर आखिरी आदमी या शव नहीं मिल जाता।

वहीं एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि भारी कीचड़ की मौजूदगी के कारण ऑपरेशन धीमी गति से चल रहा है। एनटीपीसी के एक अधिकारी ने कहा कि सुरंग को पहले ही 160 मीटर अंदर तक खोद दिया गया है। सुरंग के अंदर खुदाई के काम के दौरान अब तक 13 शव बरामद किये जा चुके हैं।

इस बीच एक अधिकारी ने स्वीकार करते हुए कहा, "हमें और अधिक शवों के मिलने की आशंका है, क्योंकि हम अब जीवित बचे लोगों के लिए उम्मीद नहीं कर रहे हैं। अभी भी अंदर फंसे बाकी लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।" बचाव कार्य में लगे अधिकारी भी मान कर चल रहे हैं कि हादसे के बाद लापता लोगों में से अब किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

  • ,
  • अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, AI में हमें बदनाम करने की कोशिश

  • ,
  • महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख तो महाराष्ट्र 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे

  • ,
  • BJP के गढ़ में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भवानीमंडी में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने परिवार संग थामा हाथ