हालात

उत्तराखंड: हरिद्वार में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का असर, हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर सन्नाटा

हरिद्वार में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से अलाव जलाने और निराश्रितों और बेघरों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार में कड़ाके की सर्दी के बीच घाटों पर सन्नाटा।
हरिद्वार में कड़ाके की सर्दी के बीच घाटों पर सन्नाटा। 

उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। हरिद्वार में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण यहां जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शीतलहर के साथ दिनभर बादल छाए रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भीषण सर्दी के चलते सड़कों पर भी आवाजाही बेहद कम हो गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी बेहद कम हो गई है। इसके चलते यात्रीयों और स्नानार्थियों से गुलजार रहने वाली हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

जिलाधिकारी ने दिए अलाव जलाने के निर्देश

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को जरूरत के हिसाब से अलाव जलाने और निराश्रितों और बेघरों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने की खुद कोशिश कर रहे हैं। सड़कों और घाटों पर रहने वाले बेघरों और बाहर से आने वाले यात्रियों को सर्दी से बचाने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा अलाव जलाए जा रहे हैं।

इन जगहों पर जलाए जा रहे अलाव

हरिद्वार में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस, हाथी पुल रैन बसेरा पुरुष, हाथी पुल रैन बसेरा महिला, रैन बसेरा अलकनंदा घाट, भीमगौड़ा बैरियर, हर की पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, मनसादेवी उड़न खटोल, पुरुषार्थी मार्केट, चण्डी घाट चौराहा, नाई घाट, सप्तऋषि, दुधाधारी चौक भूपतवाला, भारत माता मंदिर, शांतिकुंज, प्रेसक्लब हरिद्वार, डामकोठी गेट, मनसादेवी सीढ़ी मार्ग, चद्राचार्य चौक, रानीपुर हरिद्वार, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल, हरिलोक कॉलोनी, शारदा नगर रेलवे फाटक, शंकराचार्य चौक, आर्यनगर चौक, बंगाली मोड़ कनखल, झंडा चौक, देश रक्षक कनखल, सतीघाट कनखल, सिंहद्वार सहित दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा