हालात

चारधाम यात्रा पर कोरोना का साया, उत्तराखंड सरकार ने रद्द की यात्रा, सिर्फ पुजारी निभाएंगे परंपराएं

कपाट खुलने के दौरान संबंधित रावल तीर्थ पुरोहित और पुजारी ही मौजूद रहेंगे। संबंधित जिले और प्रदेश से लेकर प्रदेश के बाहर के लोग भी पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। विधि विधान के साथ सिर्फ पुजारी और रावल ही कपाट खोलेंगे।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चार धाम की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस बात की जानकारी दी।सरकार ने यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है।सीएम ने कहा है कि कपाट खुलने के दौरान संबंधित रावल तीर्थ पुरोहित और पुजारी ही मौजूद रहेंगे।संबंधित जिले और प्रदेश से लेकर प्रदेश के बाहर के लोग भी पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे।विधि विधान के साथ सिर्फ पुजारी और रावल ही कपाट खोलेंगे।

गौरतलब है कि 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू होनी थी। प‍िछले साल भी उत्‍तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी के चलते चार धाम यात्रा को मई में रोक द‍िया था ।इसके बाद राज्य सरकार ने 1 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा शुरू की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट