हालात

उत्तराखंड: तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार के मुताबिक, तरसेम सिंह की हत्या के बाद पुलिस और एसटीएफ लगातार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। 28 मार्च को दोनों हमलावरों ने तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने तरसेम सिंह हत्याकांड के शार्पशूटर अमरजीत सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया है। उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को भगवनपुर एरिया में एनकाउंटर में मार गिराया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। तरन तारन के गांव मियाविंड के रहने वाले सरबजीत सिंह ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हरिद्वार के एसएसपी परमिंदर डोभाल ने कहा कि एसटीएफ-पुलिस और शार्पशूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के बीच हरिद्वार के भगवानपुर में मुठभेड़ हुआ। अमरजीत के खिलाफ 16 से अधिक मामले दर्ज थे।

Published: undefined

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार के मुताबिक, तरसेम सिंह की हत्या के बाद पुलिस और एसटीएफ लगातार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। 28 मार्च को दोनों हमलावरों ने तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय सरबजीत सिंह बाइक चला रहा था। वहीं, उसके पीछे अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू बैठा था।

अमरजीत सिंह ने ही तरसेम सिंह को गोली मारी थी। बताया जाता है कि अमरजीत ने पहले तरसेम सिंह पर एक गोली चलाई। इसके उसने दूसरी गोली मारी। हत्या की वारादात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

Published: undefined

तरसेम सिंह को डेरे के सेवादार खटीमा अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने सरबजीत सिंह और अमरजीत सिंह के अलावा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और जत्थेदार बाबा अनूप सिह के खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें आरोपी बनाया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'