हालात

उत्तराखंड की महिला के साथ गुरुग्राम के क्लब में मारपीट, बाउंसरों पर गंभीर आरोप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महिला ने बताया कि घटना आधी रात को हुई। तीन से चार बाउंसर आए। उनमें से दो महिलाएं भी थीं। वे बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मेघा (एक बाउंसर) ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली महिला के साथ गुरुग्राम के एक क्लब में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को क्लब के बाउंसरों ने पीटा। महिला के मुताबिक, बाउंसरों ने उसका गला घोंटने की कोशिश और उसे उठाकर क्लब से बाहर फेंक दिया। पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अदिति नाम की महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना सिग्नेचर टॉवर के पास दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर स्थित एक क्लब में हुई। महिला अपने दोस्तों के साथ क्लब में गई थी। महिला ने बताया कि घटना आधी रात को हुई। तीन से चार बाउंसर आए। उनमें से दो महिलाएं भी थीं। वे बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मेघा (एक बाउंसर) ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

Published: undefined

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुरुष बाउंसरों ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की और क्लब से उठाकर बाहर फेंक दिया। महिला का कहना है कि ऐसा करने से उसे चोट आई है। टी-शर्ट भी फट गई।

गुरुग्राम की सेक्टर 40 पुलिस ने बाउंसरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने कहा कि क्लब से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर मामले क जांच की जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

  • ,
  • पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की