हालात

उत्तराखंड में 22 और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट, सतर्कता बरतने के निर्देश

एडीजी कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमन ने सभी रेंज और सभी जिलों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस और सभी खुफिया विभागों को 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

फोटो: ians
फोटो: ians 

देहरादून सहित पूरे प्रदेश में 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

एडीजी कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमन ने सभी रेंज और सभी जिलों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस और सभी खुफिया विभागों को 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।

सभी जिलों के एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स मैनेजमेंट पुख्ता करने को कहा गया है। 26 जनवरी को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाएगी।

इसके अलावा राज्य से चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग के भी निर्देश दिए गए। सीमावर्ती राज्यों, जनपदों के बॉर्डर व चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधित सी- फॉर्म के नियमों का कड़ाई से पालन कराने को भी कहा गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई