हालात

'वंदे भारत एक्सप्रेस' इस बार गाय से टकराई, हुआ वही हाल! टूट गया सामने का हिस्सा

हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक अतुल रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से करीब 9 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। इस बार ‘वंदे भारत’ की टक्कर गाय से हुई है। टक्कर के बाद इंजन का सामने का हिस्सा टूट गया। हादसा गुजरात के वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक अतुल रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से करीब 9 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Published: 29 Oct 2022, 12:10 PM IST

इस पहले भी ट्रैक पर जनवारों से टकरा चुकी है वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे पहले इसी महीने, 6 अक्टूबर को भी हादसा हुआ था। मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आई एक भैंस से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत 6 अक्टूबर को सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद होते हुए गांधीनगर जा रही थी कि बीच रास्ते में वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर आ गए जानवरों के झुंड से टकरा गई। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के आगे का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।

Published: 29 Oct 2022, 12:10 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 29 Oct 2022, 12:10 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: ‘आप महात्मा गांधी का नाम हटा देंगे फिर भी देशभक्त, हम विरोध करें तो देशद्रोही’ : TMC सांसद

  • ,
  • मथुरा: जलती बस में फंसी मां ने बचाई बच्चों की जान, पॉलीबैग में भरकर लाए जा रहे क्षत-विक्षत शव, अब तक 13 की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: धरने पर फिर बैठीं इमरान खान की बहनें और मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत

  • ,
  • ‘आप महात्मा गांधी का नाम हटा देंगे फिर भी देशभक्त, हम विरोध करें तो देशद्रोही’, TMC सांसद का सरकार पर बड़ा हमला

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: बेरोजगारी दर पर आई रिपोर्ट और शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, न्यूनतम स्तर पर पहुंचा रुपया