हालात

लेह में पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर ‘3 इडियट्स के वांगड़ू’ चिंतित, कहा- लद्दाखी संस्कृति को बचाने की जरूरत

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के चार-दिवसीय यात्रा के दौरान कई स्थानीय निवासियों के इसी बात की चिंता व्यक्त की क्योंकि उन्हें डर है कि पर्यटन का व्यवसायीकरण लद्दाख की संस्कृति पर भारी पड़ रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

लद्दाख के लेह शहर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के लिए आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति में पर्याप्त बुनियादी सुविधाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सोनम वांगचुक लेह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मिले। सोनम वांगचुक फिल्म ‘3 इडियट्स’ से फुंसुक वांगड़ू के नाम से मशहूर हैं।

पर्यटन उद्योग के हितधारकों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए प्रहलाद सिंह पटेल लद्दाख की चार-दिवसीय यात्रा पर थे। शुक्रवार को बैठक के दौरान वांगचुक ने सुझाव दिया कि पर्यटन मंत्रालय को लेह से सटे इलाकों को बढ़ावा देना चाहिए जैसे कि कारगिल। उन्होंने पर्यटकों के लिए होटल के स्थान पर 'होम स्टे' की आवश्यकता पर भी जोर दिया क्योंकि होटल ने व्यवसायीकरण को बढ़ावा दिया है जिसके अधिक समय तक चलते रहने से यहां की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो सकती है।

वांगचुक ने प्रहलाद से कहा, “हमने देखा है कि लेह में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इसकी असली विरासत आसपास के गांवों में मौजूद है जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं और जिन्हें नजरअंदाज किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “लेह के पास सैकड़ो गांव हैं जहां स्थानीय लोग आज भी मिट्टी से बने मकानों में रहते हैं और जो अपने घरों में रहने के लिए पर्यटकों का स्वागत करते हैं। इनका प्रचार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना चाहिए।”

चार-दिवसीय इस यात्रा के दौरान कई स्थानीय निवासियों के इसी बात की चिंता व्यक्त की क्योंकि उन्हें डर है कि पर्यटन का व्यवसायीकरण लद्दाख की संस्कृति पर भारी पड़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने नीट विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार से मुलाकात की, पीएम पर साधा निशाना

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य