
ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई जिला अदालत में दो मुख्य मामलों में सुनावई होनी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते आज ज्ञानवापी मामले में सुनवाई होने की उम्मीद ना के बराबर है। कोर्ट आज सुनवाई को लेकर अगली तारीख दे सकता है।
दरअसल वाराणसी में आज यानी 18 मई और 20 मई को प्रदेश लेवल की वकीलों की हड़ता है। यह हड़ताल वकीलों के खिलाफ शासन के एक पत्र पर नाराजगी के चलते वकील हड़ताल पर हैं। जिसका पूरा असर ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई पर भी पड़ेगा।
इन दो मांगों पर होनी थी सनवाई
हिंदू पक्ष ने अदलात से मांग की है कि वजूखाने के पास दीवर है उसे हटाने की अनुमति दी जाए। दीवार की वजह से ठीक से सर्वे नहीं हो पाया। उनकी मांग है कि दीवार को हटाकर सर्वे करने की इजाजत दी जाए।
वहीं, दूसरी याचिका में महिला पक्ष की ओर से यह मांग की गई है कि काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित बड़ी नंदी के ठीक सामने बंद दीवार को तोड़कर रास्ता दिया जाए और शिवलिंग वाली जगह पर पूजा की अनुमति और कमीशन के काम में छूट की इजाजत दी जाए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए