हालात

जम्मू में बड़ा सड़क हादसा, नहर में वाहन गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से घायल

यह हादसा तड़के मीरान साहिब में मरलियान में हुआ जब एक कार अर्निया में बहादरपुर गांव जाते हुए सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। वाहन में सवार चार अन्य लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में एक कार के नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने कहा कि जम्मू जिले के मीरान साहिब इलाके में आठ लोगों को लेकर जा रही कार एक नहर में गिर गई। पुलिस ने कहा, "इस दुर्घटना में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।" पुलिस ने कहा, "घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।"

यह हादसा तड़के मीरान साहिब में मरलियान में हुआ जब एक कार अर्निया में बहादरपुर गांव जाते हुए सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। वाहन में सवार चार अन्य लोगों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों की मानें तो गणेश कुमार गाड़ी चला रहे थे और एक मोड़ पर उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कुमार और उनकी पत्नी कंचन, मीनू कुमारी और उनके बेटे सुशांत को बचा लिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने केवल कृष्ण (60), उनकी पत्नी सुरजीत कुमारी (52) और दो साल की मांशी का शव निकाला। जबकि दो महीने की बच्ची प्रांशी की तलाश जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल