हालात

28 अगस्त को नूंह में नहीं निकलेगी VHP की ब्रज मंडल यात्रा, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार

प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि अनुमति देने से इनकार करने का निर्णय खुफिया सूचनाओं और स्थानीय शांति समितियों के सुझाव पर आधारित था। इनका कहना है कि जिले में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं लेकिन नूंह प्रशासन ने इसपर विराम लगा दिया है। नूंह प्रशासन ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बृज मंडल जल अभिषेक यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जो 28 अगस्त को होनी थी। नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने इसकी पुष्टि की और आईएएनएस को बताया कि, "विहिप की यात्रा की अनुमति रद्द कर दी गई है।"

प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि अनुमति देने से इनकार करने का निर्णय खुफिया सूचनाओं और स्थानीय शांति समितियों के सुझाव पर आधारित था। इनका कहना है कि जिले में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।

सर्व हिंदू समाज के बैनर तले हिंदू समूहों ने 13 अगस्त को पलवल जिले के पोंडरी गांव में एक महापंचायत आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे 28 अगस्त को ब्रज मंडल यात्रा फिर से शुरू करेंगे।

विहिप के एक नेता ने कहा, "हम जानते हैं कि प्रशासन ने अनुमति खारिज कर दी है लेकिन संगठन के सदस्यों ने कहा है कि वे यात्रा जारी रखेंगे।"

नूंह में वीएचपी के जुलूस के बाद हुई झड़प में दो होम गार्ड और एक मौलवी समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि जी20 को ध्यान में रखते हुए इजाजत नहीं दी गई। आगामी जी20 बैठक 3 सितंबर से नूंह के पास ही एक जगह ताउड़ू में होनी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान-MP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

  • ,
  • मझगांव में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

  • ,
  • महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा, जिला स्त्री अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, 6 घायल