हालात

VIDEO: झारखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता, कांग्रेस बोली- हर लाठी बीजेपी हुकूमत का अंत करेगी

झारखंड में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की महिलाओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस बर्बरता को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस की बर्बता को देख कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट, “बीजेपी राज में हक मांगना गुनाह है। झारखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाना बीजेपी सरकार की तानाशाही और नृशंस प्रवृत्ति को दर्शाता है। इन महिलाओं पर पड़ी एक-एक लाठी बीजेपी हुकूमत के अंत का कारण बनेगी।”

दरअसल, झारखंड में आंगनबाड़ी सेविकाएं अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश और उनपर लाठियां भांजने लगी। इस लाठी चार्ज के कारण कई महिलाएं घायल हो गई और एक महिला का हाथ भी टूट गया।

गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले 16 अगस्त से ही आंगनबाड़ी सेविकाएं आंदोलन कर रही हैं। इसके तहत सेविकाओं को 1400 रुपये की जगह 5000 रुपये मानदेय देने, लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को 700 रुपये की जगह 2500 रुपये देने और सभी को स्वास्थ्य बीमा के लाभ से जोड़ने की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़े: जैश की आतंकी साजिश, पीएम मोदी, एनएसए डोभाल समेत कई एयरबेस पर हो सकते हैं आत्मघाती हमले, अलर्ट पर भारत

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Sep 2019, 2:38 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए