हालात

तमिलनाडु में विजय को मिला CPI और CPM का समर्थन, फिर राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

विजय शुक्रवार शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर से सरकार गठन के संबंध में मुलाकात करने वाले हैं। टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि राज्यपाल के साथ बैठक के दौरान विजय संभवतः सरकार बनाने के अपने दावे को दोहराएंगे।

तमिलनाडु में विजय को मिला CPI और CPM का समर्थन, फिर राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
तमिलनाडु में विजय को मिला CPI और CPM का समर्थन, फिर राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा फोटोः PTI

तमिलनाडु में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ राज्य में विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने का प्रयास कर रही टीवीके के संस्थापक विजय आज शाम फिर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा ठोकेंगे।

सूत्रों ने बताया कि सीपीआई के प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद, पार्टी ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया और सरकार गठन के लिए बिना शर्त समर्थन का पत्र सौंपा। पत्र तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को संबोधित है। वहीं, सीपीएम ने भी राज्य में सरकार बनाने के लिए टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जबकि वीसीके ने कहा है कि वह जल्द ही अपना रुख स्पष्ट करेगी।

Published: undefined

सीपीएम के राज्य सचिन टीटी शनमुगम ने कहा, "असेंबली इलेक्शन में किसी भी पार्टी को पूरी मेजोरिटी नहीं है। जोसेफ विजय ने दोनों पार्टियों को लेटर लिखा है। अगर 10 मई तक सरकार नहीं बनी, तो गवर्नर रूल लग जाएगा। तमिलनाडु में गवर्नर रूल ऐसा है जैसे बीजेपी पिछले दरवाज़े से अंदर आ रही हो। डीएमके अलायंस की ड्यूटी है कि वह यह पक्का करे कि बीजेपी तमिलनाडु में न आए। इसलिए, इसे खत्म करने के लिए, सीपीआई और सीपीएम ने टीवीके को सपोर्ट करने का फैसला किया है। हम कैबिनेट में नहीं होंगे। बस यह पक्का करने के लिए कि दोबारा इलेक्शन न हों, हमने यह फैसला लिया है।"

Published: undefined

वहीं सीपीआई के स्टेट सेक्रेटरी वीरपांडियन ने कहा, "टीवीके ने सीपीआई, सीपीएम और वीसीके से संपर्क किया था। हमारी पार्टी मीटिंग हुई। डेमोक्रेसी में उतार-चढ़ाव आना नॉर्मल है। तमिलनाडु के लोगों ने टीवीके को सपोर्ट किया है और चुनने का फैसला किया है। हमने डेमोक्रेटिक तरीके से फैसला लिया है।"

Published: undefined

वीसीके ने कहा कि वह टीवीके को समर्थन देने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए वह शुक्रवार शाम को डिजिटल माध्यम से एक बैठक करेगी, हालांकि इसके सुबह के समय होने की उम्मीद थी।वीसीके के संस्थापक थोल थिरुमावलवन ने कहा कि पार्टी की उच्च स्तरीय समिति शुक्रवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तमिलनाडु में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने और सरकार गठन के संबंध में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर निर्णय लेने के लिए बैठक करेगी।

इस बीच, एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, विजय शुक्रवार शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर से सरकार गठन के संबंध में मुलाकात करने वाले हैं। सरकार बनाने के दावे को लेकर राज्यपाल के साथ यह उनकी तीन दिनों में तीसरी मुलाकात होगी। टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि राज्यपाल के साथ बैठक के दौरान विजय संभवतः सरकार बनाने के अपने दावे को दोहराएंगे।

Published: undefined

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की 108 सीटें मिली हैं, लेकिन यह बहुमत के आंकड़े से 10 कम हैं।टीवीके ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के सहयोगी दलों सीपीएम, सीपीआई और विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) से संपर्क किया था और विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन मांगा था।

हालांकि, सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) के घटक दल के तौर पर चुनाव लड़ा था। सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने चुनाव में दो-दो सीटें जीती हैं। इससे पहले, डीएमके की सहयोगी रही कांग्रेस, जिसने पांच सीटें जीतीं हैं, ने विजय की पार्टी को बिना शर्त समर्थन दे दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined