हालात

PM मोदी की मुसलमानों पर टिप्पणी को लेकर विजयन ने EC को घेरा, कहा- निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा चुनाव आयोग

विजयन ने तर्क दिया कि ऐसी स्थिति में निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन वह इस मामले पर अब तक चुप है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि निर्वाचन आयोग (ईसी) कथित रूप से मुसलमानों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान के संबंध में निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।

विजयन ने तर्क दिया कि ऐसी स्थिति में निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन वह इस मामले पर अब तक चुप है। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह अफसोस की बात है। निर्वाचन आयोग को यह दिखाना चाहिए था कि वह निष्पक्ष है। इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी।’’

विजयन ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे उच्चतम न्यायालय के सामने उठाना होगा। उन्होंने साथ ही दावा किया कि प्रधानमंत्री के ऐसे बयानों से देश में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) विरोधी भावना मजबूत हो रही है तथा बीजेपी और भी अलग-थलग पड़ जाएगी।

मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति मुसलमानों में बांट देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों की मेहनत की कमाई और संपत्ति ‘‘घुसपैठियों’’ और ‘‘जिनके अधिक बच्चे हैं’’ उन्हें देने की योजना बनाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग

  • ,
  • खेल: रिंकू सिंह ने विराट-रोहित को लेकर किया बड़ा दावा और जसपाल राणा को याद करके भावुक हुई मनु भाकर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • प्रियंका गांधी भड़कीं, 'अगर चुनाव आयुक्तों को जानकारी थी और उन्होंने इजाजत दी, तो यह लोकतंत्र पर हमला'

  • ,
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, पीठ के दोनों जजों की राय अलग, जानें अब क्या होगा?