हालात

एमपी में कैसे पकड़ा गया विकास दुबे? सरकार और पुलिस के दावों पर सवाल, बेटे की गिरफ्तारी पर मां का भी आया बयान

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उसकी मां की प्रतिक्रिया आई है। विकास की मां सरला दुबे ने कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास हर साल जाता था। सरकार जो उचित समझे वो करे, मेरे कहने से कुछ नहीं होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है या उसने आत्मसमर्पण किया है। इस लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। इस पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई भी यह सहज मानने को तैयार नहीं है कि इतनी आसानी से विकास दुबे को मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उसकी मां की प्रतिक्रिया आई है। विकास दुबे की मां सरला दुबे ने कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास हर साल जाता था। सरकार जो उचित समझे वो करे, मेरे कहने से कुछ नहीं होगा।

उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी कैसे हुई?

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उनके मंत्रियों और बीजेपी नेताओं का दावा है कि विकास दुबे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन करने से पहले ही मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सचूना दी। मौके पर पहुंची पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विकास दुबे की इतनी आसानी से गिरफ्तारी पर ये सवाल पूछे जा रहे:

जितनी आसानी से गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश की पुलिस और सरकार ने गिरफ्तार करने का दावा किया है, वह किसी को हजम नहीं हो रहा है। सवाल यह कि जिस विकास दुबे ने 8 पुलिस वालों को गोलियों से भून डाला, डिप्टी एसपी को बेरहमी से मार डाला। उन्हें कुल्हाड़ी से काट दिया। उस विकास दुबे को मंदिर के गार्ड ने इनती आसानी से कैसे पकड़ लिया? सवाल यह पूछा जा रहा है कि जिस विकास दुबे ने 5 दारोगा और 25 सिपाहियों के सामने थाने में घुसकर के तत्कालीन मंत्री की हत्या कर दी थी, वह इतनी आसानी से कैसे गिरफ्तार हो गया? सवाल यह पूछा जा रहा है कि क्या विकास दुबे की ‘गिरफ्तारी’ पहले से फिक्स था? क्योंकि उसे बिना हथियार के पकड़ा गया। सवाल यह भी है कि आखिर विकास दुबे रातोंरात फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पंहुच गया? विपक्ष ने भी सरकार से सवाल पूछे हैं कि सरकार साफ करे कि विकास दुबे को गिरफ्तार कया गया है या फिर उसने खुद सरेंडर किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Jul 2020, 12:55 PM IST

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत