हालात

मणिपुर में हिंसा का दौर जारी, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, उपद्रवियों ने कई घर जलाए

मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के एकत्र होने से कुछ स्थानों पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। हालांकि, ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है।

मणिपुर में हिंसा का दौर जारी
मणिपुर में हिंसा का दौर जारी फोटोः सोशल मीडिया

मणिपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सशस्त्र हमलावरों के हमले में कम से कम एक व्यक्ति की हत्या की खबर है जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में गोलीबारी और घरों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इन घटनाओं की पुष्टि की है।

इम्फाल में अधिकारियों ने कहा कि चुराचांदपुर जिले के समुलामलाम ब्लॉक के चिंगलांगमेई और लांग्ज़ा में शनिवार और रविवार की रात प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र गिरोहों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सुरक्षा बल तुरंत इलाकों में पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन हथियारबंद हमलावर जंगल में भागने में सफल रहे।

सशस्त्र हमलावरों ने रविवार की रात बिष्णुपुर के परित्यक्त नापत गांव और तांगजेंग अहलुप इलाकों से काकचिंग जिले के खुबुक और तांगजेंग खुनजाओ इलाकों की ओर गोलीबारी की।पुलिस ने ऑपरेशन चलाया और स्थिति पर काबू पाया। जब हथियारबंद लोगों ने रविवार की रात बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ अवांग लीकाई और क्वाक्टा गांवों की ओर निकटवर्ती पहाड़ियों से गोलीबारी की तो एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गई।

हथियारबंद लोगों ने सोमवार को इम्‍फाल पश्चिम जिले के लीकिनथाबी और चिरिक गांवों की ओर निकटवर्ती पहाड़ी श्रृंखला से गोलीबारी की। हथियारबंद हमलावरों ने चिरिक गांव में कुछ फार्म हाउसों को भी जला दिया। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा तुरंत क्षेत्र में ऑपरेशन शुरू किया गया।

मणिपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के एकत्र होने से कुछ स्थानों पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। हालांकि, ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 118 नाके तथा चौकियां स्थापित की गई हैं और पुलिस ने विभिन्न जिलों में कानून के उल्लंघन के सिलसिले में 326 लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल