हालात

संभल कर चलना कहीं सड़क न धंस जाए! दिल्ली में आए दिन धंस रही सड़कें, गाड़ियां लेकर निकलना खतरे से खाली तो नहीं

दिल्ली में मंगलवार सुबह कॉपरनिकस मार्ग की सड़क का एक हिस्सा धंस गया। तो वहीं सोमवार रात करीब 9.30 बजे दक्षिणी दिल्ली अरविंदो मार्ग में एक सड़क धंस गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

संभल कर चलना कहीं सड़क न धंस जाए! दिल्ली में बीते दिनों हुई तेज बरसात के बाद सड़कों पर जलभराव तो हुआ लेकिन पानी हटने के बाद अब सड़कें जमीन में धंसना शुरू हो गई हैं। दिल्ली में मंगलवार सुबह कॉपरनिकस मार्ग की सड़क का एक हिस्सा धंस गया। तो वहीं सोमवार रात करीब 9.30 बजे दक्षिणी दिल्ली अरविंदो मार्ग में एक सड़क धंस गई।

Published: 15 Sep 2021, 8:59 AM IST

एनडीएमसी अधिक आने वाली कॉपरनिकस मार्ग पर धंसी सड़क को फिलहाल जेसीबी की मदद से गड्ढे को मिट्टी से भर यातायात को सुचारू रूप से चालू भी कर दिया गया है। वहीं आगले 2 से 3 दिनों में उसे पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा।

दिल्ली में जिस तरह सड़कें धंस रही हैं, इससे यह तो साफ हो चुका है कि यदि आप दिल्ली की सड़कों पर वाहन लेकर निकल रहें हैं, तो थोड़ा ध्यान से ही निकलें क्योंकि सड़कें अब आपका वजन झेलने लायक बची नहीं हैं।

दूसरी ओर अरविंदो मार्ग पर धंसी सड़क मंगलवार रात तक यूंही धंसी रही, हालांकि साइड में बैरीकेड जरूर लगा दिए हैं, ताकि राह चलता वाहन उसमें समा न जाए।

सोमवार रात हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक सोमनाथ भारती, स्थानीय पुलिस, पीडब्ल्यूडी विभाग, और जल बोर्ड विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आए तो थे और आश्वासन भी देकर गए हैं कि सड़क को जल्द ठीक कराएंगे।

Published: 15 Sep 2021, 8:59 AM IST

जिस जगह यह सड़क धंसी है ठीक सड़क किनारे एक शिव हनुमान मंदिर भी है, जिसके प्रवेश द्वार भी सड़क में लगभग समा ही चुके हैं। सड़क धंसने से करीब 20-25 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

सड़क ने अपने आस पास बड़े वृक्षों की भी नींव कमजोर कर दी है। इतना ही हादसे के वक्त गड्ढे में डीटीसी की एक बस भी आधी फंस गई। वहीं बस के पीछे चल रही एक स्कूटी और बाइक भी गड्ढे में फंस गई।

लोगों की सूझ बूझ से सवारियों की जान तो बच गई, लेकिन सवाल यही उठता है क्या हम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं ?

Published: 15 Sep 2021, 8:59 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 15 Sep 2021, 8:59 AM IST