हालात

महाराष्ट्र के इस गांव में जल संकट! दूषित पानी पीने से 90 से अधिक लोग हुए बीमार, इस बीमारी से हुए ग्रसित

जिला स्वास्थ्य अधिकारी बालाजी शिंदे ने बताया कि 26 और 27 जून को 93 लोग पेट में दर्द और दस्त की शिकायत लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से 93 लोग पेट के संक्रमण से ग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला मुगांव टांडा गांव का है जहां 107 मकान हैं और 440 लोग रहते हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी बालाजी शिंदे ने बताया कि 26 और 27 जून को 93 लोग पेट में दर्द और दस्त की शिकायत लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि 56 मरीजों का मुगांव टांडा गांव में उपचार किया गया जबकि 37 अन्य को पड़ोसी गांव मांजाराम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया और उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि गांव में चिकित्सकों की एक टीम तैनात की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक सर्वेक्षण किया और संक्रमण संभवत: एक कुएं के पानी से हुआ जहां से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जाती है। कुएं को बंद कर दिया गया है और पास के जलशोधन संयंत्र से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।’’

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा