हालात

जो पार्टी नफरत और समाज को बांटने की बात करती है, उसे हम मोहब्बत और विकास से हराएंगे: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा कि अब वह अचेत अवस्था में हैं। उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है, जिस दिन आठ करोड़ युवा एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, उस दिन बिहार बदलेगा। अगर सभी युवा एकजुट हो गए तो जातीय गणित खत्म हो जाएगा और 2025 इसका गवाह बनेगा।

जो पार्टी नफरत और समाज को बांटने की बात करती है, उसे हम मोहब्बत और विकास से हराएंगे: तेजस्वी यादव
जो पार्टी नफरत और समाज को बांटने की बात करती है, उसे हम मोहब्बत और विकास से हराएंगे: तेजस्वी यादव फोटोः IANS

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि 2025 में जो पार्टी नफरत और समाज को बांटने की बात करती है, उसे हम लोग मोहब्बत और विकास से हराएंगे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग धर्म को धर्म से और जाति को जाति से लड़ाएंगे।

पटना के बापू सभागार में छात्र-युवा संसद में आए युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का युवा वर्ग अब इतिहास लिखेगा। बिहार का युवा अब सिर्फ नौकरी नहीं मांगेगा, बल्कि नीति भी बनाएगा और नेतृत्व भी करेगा। यहां के युवा अब परिवर्तन को लेकर अंगड़ाई ले रहे हैं। अब यहां के युवा सत्ता के फैसले का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि सत्ता का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ऐसी सरकार चाहता है जो राज्य को शिक्षा का केंद्र बनाए, इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करे और भरपूर रोजगार उपलब्ध कराए, ताकि वे किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने की बजाय अपने राज्य के मालिक बन सकें।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि अब वह "अचेत" अवस्था में हैं, उनकी सरकार नकलची है। उनके पास कोई विजन या रोडमैप नहीं है, जिस दिन आठ करोड़ युवा एकजुट होकर आवाज उठाएंगे, उस दिन बिहार बदलेगा। अगर सभी युवा एकजुट हो गए तो जातीय गणित खत्म हो जाएगा और 2025 इसका गवाह बनेगा।

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, लेकिन चीनी मिल की बात नहीं करते, रोजगार की बात नहीं करते। अब एनडीए के जुमलों को युवाओं ने कूड़े में फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि अब विचारों में नहीं, बदलाव की क्रांति होनी चाहिए। बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं, एक "लाउड माउथ" और दूसरा "फाउल माउथ"। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार संभालने के लायक नहीं हैं और बीजेपी के पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश

  • ,
  • एशियान गेम्स: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड, विथ्या ने लगाई 'हैट्रिक'