हालात

उत्तराखंड में मौसम का कहर, लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर आया मलबा, फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा

खराब मौसम का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ रहा है। जिसकी वजह से यात्रा प्रभावित हुई है। बारिश की वजह से चार राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्गों पर मलबा आ गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से एक बार फिर केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया है। खराब मौसम का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ रहा है। जिसकी वजह से यात्रा प्रभावित हुई है। बारिश की वजह से चार राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्गों पर मलबा आ गया है और रास्ते बंद हो गए हैं। मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां उफान पर हैं।

आपको बता दें, मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, कई जगह भूस्खलन और भूधंसाव की वजह से मार्ग बंद हो गए हैं। उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तराकाशी, टिहरी, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार समेत जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी मौसम को देखकर ही यात्रा करने की अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि चारधाम आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वो मौसम के अलर्ट को देखकर ही यात्रा करें। यात्रा से पहले मौसम का संज्ञान लें और पूरी जानकारी के बाद ही मौसम ठीक होने पर यात्रा करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे