
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फरवरी के तीसरे हफ्ते में राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 18 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है, जिससे दिन के तापमान में मामूली कमी आ सकती है और जाते-जाते सर्दी फिर हल्का असर दिखा सकती है।
Published: undefined
16 से 21 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 से 21 फरवरी के बीच मौसम में हल्का बदलाव दर्ज किया जाएगा। 17 और 18 फरवरी के बीच बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी, जिस पर अब विभाग ने आधिकारिक मुहर लगा दी है।
18 फरवरी को हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Published: undefined
मौसम विभाग के अनुसार:
अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बारिश से पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश के बाद यह घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह जाएगा। रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रह सकता है, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
Published: undefined
16 फरवरी को राजधानी में हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन:
अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस
सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम 5:30 बजे घटकर 45 प्रतिशत रह गई। हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी है और यह 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
तेज हवाओं के कारण दिन में धूप निकलने के बावजूद हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है।
Published: undefined
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के मध्य तक दिन में गर्मी बढ़ने लगी थी, लेकिन अब 18 फरवरी की संभावित बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 16 से 21 फरवरी के बीच तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, फिर भी मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा सकेगा।
राजधानी में सर्दी पूरी तरह विदा होने से पहले एक बार फिर हल्की दस्तक दे सकती है। आने वाले दिनों में लोगों को दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला मौसम देखने को मिलेगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined