हालात

Weather Report: दो दिनों बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा, 10 मई के बाद एक बार फिर होगा तेज धूप और गर्मी का एहसास

हाल के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मई से 7 मई तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है।

दो दिनों बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा
दो दिनों बाद धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा 

एनसीआर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक क्षेत्र में इस बदले हुए मौसम का असर बना रहेगा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

Published: undefined

हाल के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 मई से 7 मई तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। 6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

7 मई को तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिलेगा, जहां अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन खास तौर पर दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जबकि आर्द्रता 65 से 45 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 8 मई को भी मौसम सामान्य बना रहेगा, आसमान मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है।

Published: undefined

हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 मई से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा और आर्द्रता 60 से 35 प्रतिशत के बीच रह सकती है। 10 मई को गर्मी और बढ़ेगी, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन भी आसमान साफ रहने की संभावना है। 11 मई को भी गर्मी का असर जारी रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।

Published: undefined

इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 मई के बाद एनसीआर में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल, अगले दो दिनों तक मौसम राहत भरा रहेगा, लेकिन उसके बाद तेज गर्मी की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और गर्मी बढ़ने पर आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined