
देशभर में मानसून की सक्रियता के बीच 30 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है। कई जगह हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है, जबकि नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका भी जताई गई है। तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है और कुछ इलाकों में बड़े ओले गिरने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे खासे महत्वपूर्ण बताए गए हैं। पश्चिम बंगाल के आसपास तूफानी हवा के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। उत्तरी पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना बढ़ी है।
दिल्ली में आज कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड: बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा
ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, कोलकाता, हावड़ा और कलिम्पोंग में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और सीकर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, भोपाल, मऊगंज, मेहर, मुरैना, श्योपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, नीमच और इंदौर में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के इस अलर्ट के बीच खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं तेज हवाओं की आशंका वाले इलाकों में खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं से सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए