हालात

मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, दिल्ली और समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून

मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, बिजली गिरने की आशंका है और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

किन राज्यों में भारी बारिश की है चेतावनी?

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 से 26 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली में दो दिनों तक हल्की से भारी बारिश के आसार

दिल्ली में 21 और 22 जुलाई को अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दोनों दिन मौसम का मिजाज लगभग एक जैसा रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में 21 से 26 जुलाई तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 22 से 24 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और 23 से 25 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में 21 से 26 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार 20 से 22 जुलाई के बीच राज्य में व्यापक वर्षा होगी, जबकि 21 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 से 26 जुलाई के दौरान भी कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।

पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय और खगड़िया सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भूस्खलन और जलभराव का खतरा

उत्तराखंड में 21 से 26 जुलाई तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है। 22 से 26 जुलाई के बीच भारी बारिश और 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन तथा निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में 21 से 26 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 20-21 जुलाई और 23-25 जुलाई के दौरान भारी बारिश, जबकि 22 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 20 और 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 21 से 26 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार 20 और 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 22 और 23 जुलाई को भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है। श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, गांदरबल, बडगाम, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, कठुआ, सांबा और रियासी सहित कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान मेंबारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका

राजस्थान में 21 से 26 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 24 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली गिरने की भी संभावना है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश को हिरासत में लिया गया, विपक्ष ने कहा- वे डरे हुए हैं

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर के निर्णयों पर श्रीकांत ने उठाए सवाल और स्वेदश पहुंची अर्जेंटीना की टीम का शानदार स्वागत

  • ,
  • प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने में शामिल हों- राहुल गांधी ने हर देशभक्त भारतीय के लिए जारी की अपील

  • ,
  • सिक्किम सुरंग हादसा: एनएचपीसी ने कहा, फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी, अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत

  • ,
  • सिनेजीवन: छात्रों के समर्थन में उतरे कई बॉलीवुड सितारे और 'हसल 5' में बादशाह की धमाकेदार वापसी