हालात

'मिर्ज़ापुर-2' पर एक और विवाद, लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने भेजा नोटिस, कहा- 'पोर्न परोस रही सीरीज़'

हिंदी के जाने-माने उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को एक नोटस भेजा है। उन्होंने कहा है कि सीरीज में उनके उपन्यास को दिखाकर पोर्न परोसा गया है जिससे उनकी छवि खराब हुई है। उन्होंने कानून कार्यवाही की चेतावनी है।

नवजीवन
नवजीवन 

वेब सीरीज़ मिर्जापुर का दूसरा सीजन एक और विवाद में घिर गया है। इस बार हिंदी के जाने-माने क्राइम थ्रिलर उपन्यास लिखने वाले मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज के कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सीरीज़ में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने इस बारे में भेजे नोटिस में कहा है कि, "सीरीज के एक एपिसोड में मिर्जापुर के एक पात्र सत्यानंद त्रिपाठी को हिंदी का जो उपन्यास पढ़ते हुए दिखाया गया है वह उनका 2010 में प्रकाशित उपन्यास धब्बा है। लेकिन कुलभूषण खरबंदा द्वारा अभिनीत इस पात्र ने जो कुछ कहा है वह उनके मूल उपन्यास में है ही नहीं। पात्र ने संवाद के तौर पर जो कुछ भी बोला है वह सिवाय पोर्न के और कुछ नहीं हो सकता।" उन्होंने आगे लिखा है कि, "सीरीज में उपन्यास के जिस पात्र का जिक्र किया जा रहा है, बलदेव राज नाम का ऐसा कोई पात्र मेरे उपन्यास में है ही नहीं...."

Published: undefined

वेब सीरीज़ मिर्जापुर का दूसरा सीज़न प्रसारित होने के बाद से ही विवादों में घिरता जा रहा है। पहले असली मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। उन्होंने इसे मिर्जापुर को बदनाम करने की साजिश करार दिया था।

Published: undefined

इसके अलावा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस सीरीज़ को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे न सिर्फ मिर्जापुर की छवि खराब करने वाला बताया था बल्कि इसे अश्लील भी करार दिया था।

गोलियां की तड़तड़ाहट, गालियों की बौछार, बंदूक, अफीम और शराब का कारोबार, खुलेआम माफिया और राजनीति का गठजोड़ सामने रखने वाली वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न की शुरुआत 23 अक्टूबर से हुई। इस सीज़न में भी जहां कुशल अभिनेता पंकज त्रिपाठी ही छाए हुए हैं, वहीं कुछ नए किरदार भी इसमें शामिल हुए हैं। दर्शकों ने इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की

  • ,
  • चंदा चोरीः बजरंग लाल बागड़ा की नियुक्ति पर कीर्ति आजाद का सवाल- घोटाले के आरोपी को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह क्यों?

  • ,
  • 'राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए', जयराम बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें