हालात

दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 125 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया