हालात

दिल्ली में होने के बावजूद नीतीश कुमार की नीति आयोग की बैठक से दूरी क्यों? NDA में सब ठीक ठाक है!

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। पूर्व में भी कई मौकों पर वह ऐसा कर चुके हैं। इस समय उनका शामिल न होना इसलिए ज्यादा हैरान कर रहा है क्योंकि वह केंद्र की बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का हिस्सा हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली में शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक हुई। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय रही। इस पर नीतीश ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, "नीति आयोग की बैठक के लिए नहीं आए हैं। पीएम और एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने आए हैं। बैठक का समय थोड़ा बढ़ा दिया गया है। उसी में भाग लेंगे।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार में भारत सरकार के समर्थन से जो विकास का काम लगातार हो रहा है, उसके लिए हमारे मुख्यमंत्री पीएम के साथ बैठक में उन्हें धन्यवाद देंगे। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो 'जल-जीवन-हरियाली अभियान' चल रहा है, उसकी चर्चा करेंगे।"

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। पूर्व में भी कई मौकों पर वह ऐसा कर चुके हैं। इस समय उनका शामिल न होना इसलिए ज्यादा हैरान कर रहा है क्योंकि वह केंद्र की बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का हिस्सा हैं। वर्तमान समय में उनके रिश्ते भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ अच्छे हैं।

नीतीश कुमार जब दिल्ली रवाना हुए तो राष्ट्रीय जनता दल ने उन पर तंज कसा था। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाकर रखते रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें अपनी कुर्सी बचानी है। इसलिए ही बैठक में शामिल होने के लिए गए हैं।"

प्रधानमंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक 25 मई को होनी है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हो सकती है। नीतीश कुमार के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की