हालात

अभिनंदन के स्क्वॉड्रन के साथ स्क्वाड्रन 9 को किया जाएगा सम्मानित, एयर स्ट्राइक और पाक की साजिश को किया था नाकाम

अभिनंदन के 51वें स्क्वॉड्रन के साथ स्क्वाड्रन नंबर 9 को भी सम्मानित किया जाएगास, जिसने मिराज 2000 लड़ाकू विमान से ‘ऑपरेशन बंदर’ के तहत 26 फरवरी को पीओके में घुसकर बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर बम बरसाए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी को भारतीय सीमा में पाकिस्तानी हवाई हमले को विफल करने के लिए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमन की 51 स्क्वाड्रन को वायुसेना सम्मानित करेगी। अभिनंदन के 51वें स्क्वॉड्रन को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया प्रशस्ति पत्र देंगे। कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सतीश पवार पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

Published: undefined

स्क्वाड्रन नंबर 9 को भी सम्मानित किया जाएगास, जिसने मिराज 2000 लड़ाकू विमान से 'ऑपरेशन बंदर' के तहत 26 फरवरी को पीओके में घुसकर बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर बम बरसाए थे। एयर स्ट्राइक में आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त करने के साथ सरकार ने कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था। स्क्वाड्रन नंबर 9 को भी वायुसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र देंगे।

Published: undefined

इसके अलावा 601 सिग्नल यूनिट की स्क्वॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को भी बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने और भारतीय सीमा में पाकिस्तानी हमले की कोशिश को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Published: undefined

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसीमा में जवाबी हमले की कार्रवाई के मकसद से घुसे थे। सरकार ने दावा किया था कि इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग 21 से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान उनका मिग-21 हादसे का शिकार हो गया था और वह एलओसी के पार पाकिस्तनी सीमा में जा गिरे थे। बाद में भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंद को छोड़ दिया था।

Published: undefined

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़ा वीडियो जारी किया था। वीडियो में बालाकोट एयर स्ट्राइक की प्रक्रिया को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने पीओके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया था और अपने मिशन में कामयाब हुए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में भीड़ का हमला, हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

  • ,
  • पंजाबः जालंधर-लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, हमलावर हुए फरार

  • ,
  • 'दावे विश्वगुरु के लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते', राहुल का आरोप- मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है

  • ,
  • CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में देरी, NTA ने बदला टाइम, जानें कितने बजे होगा एग्जाम