हालात

आ गई सर्दी, दिल्ली में पहली बार 10 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का तापमान

दिसंबर की शुरुआत होते ही सर्दी शुरु हो चुकी है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली पर दिखने लगा है और पहली बार दिल्ली में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।

फाइल फोटो
फाइल फोटो 

दिल्ली में इस साल ठंड के सीजन में पहली बार तापमान दहाई अंक से नीचे गिरकर एक अंक में पहुंचा और यह 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और अगले कुछ दिनों में रात का तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया जा सकता है।

दिन का तापमान अभी 24 डिग्री के आसपास है। आगे इसमें गिरावट होगी और यह 21 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। सफदरजंग और पालम में पिछले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 9.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह पहली बार है कि इस सीजन में तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है।

उत्तर और उत्तरपश्चिमी हवा की वजह से दिल्ली और एनसीआर में रात के तापमान में आगे दो-तीन दिनों में और गिरावट होगी। अगले कुछ दिनों में कोहरा और धुंध की शुरुआत होगी वहीं दिन में धूप रहेगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बंगाल में IAS-IPS अफसरों के तबादले पर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- यह संघवाद की भावना के खिलाफ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • एलपीजी की कमी के कारण अपने गांव लौटने लगे हैं मजदूर, संकट जल्द नहीं सुलझा तो और बिगड़ सकते हैं हालात

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया